चोकरयुक्त आटा खाने के फायदे # Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde
आज कल अब नवयुवकों को चोकर से भरा आटा (Chokar Yukt Atta ) कहाँ पसंद आता है | चोकरयुक्त आटे से होने वाले लाभ से शायद अभी आप परिचित नहीं हैं | इससे सेहत का खयाल बहुत अच्छे तरीके से किया जा सकता है | आज हम आपको चोकरयुक्त आटा इस्तेमाल करने के कुछ उन स्वास्थ्य लाभ से परिचित कराएँगे जिसे देख शायद आप इस बहुमूल्य पदार्थ का तिरस्कार नहीं करेंगे |
चोकरयुक्त आटा खाने के फायदे | Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde
1.मोटापा कम करता है चोकरयुक्त आटा
अधिक खा लेना भी मोटापे का कारण है | अगर आप चोकरयुक्त आटे का सेवन करते हैं तो इससे आपको भूंख नहीं महसूस होती है और आप अपने समय के अनुसार अपने शरीर के जितना ही खाते हैं | यह आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को आसानी से छांटा जा सकता है |
2.गालस्टोन कि समस्या को दूर करता है
चोकरयुक्त आटे में एक ख़ास किस्म का soluble फाइबर पाया जाता है जो कि गालस्टोन कि समस्या को दूर करता है | यह soluble फाइबर गालस्टोन को घोल देता है जिससे कि गालस्टोन से आसानी से छुटकारा मिल जाता है |
3.बवासीर में कारगर
चोकर से भरा आटा खाने से आप खूनी और बादी किसी भी प्रकार के बवासीर को ठीक करने में सहूलियत पा सकते हैं | यह आपके पेट में हो रही गैस्ट्रिक समस्याओं से भी आपको निजात दिलाता है | इसके अलावा भी चोकरयुक्त आटे का सेवन करने से पेट में होने वाली उफनाहट आदि को ठीक कर सकते हैं |
4.कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना आपके शरीर के कई अंगों को कई तरह से प्रभावित करता है | इससे आपके हार्ट को सबसे बड़ा असर होता है | कोलेस्ट्रॉल के शरीर में ज्यादा होने से आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है | चोकरयुक्त आटा खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है और शरीर को कई तरह से दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है |
5.कब्ज की समस्या को दूर करता है
कब्ज होने का सबसे प्रमुख कारण शरीर में फाइबर की कमी है | क्यूंकि, फाइबर की मदद से ही हमारे द्वारा खाया गया भोजन पचता है | जैसे ही अप चोकरयुक्त आटे का सेवन करना चुरू कर देते हैं, इसमें मौजूद उच्च फाइबर आपके खाने को पचाने में मदद करते हैं और आपके साथ होने वाली कब्ज की समस्या का निदान हो जाता है |
6.आमाशय के घाँव को ठीक करता है
चोकरयुक्त आटे की एक ख़ास खासियत यह है कि ये बहुत जल्दी पचता है जिससे कि हमारे आमाशय को ज्यादा नुकसान नही पंहुचता है | नवजवानों को अक्सर देखा जाता है कि वे चाय, कॉफ़ी, कोला आदि का सेवन करते हैं | इनके सेवन से आपके आमाशय में एक तरह का घाँव बन जाता है | अगर इस घाव को न भरा जाए तो पेट सम्बन्धी कई समस्याएँ हो सकती हैं | चोकरयुक्त आटा इस घाँव को आसानी से भर सकता है |
Tags:
wheat bran online,wheat bran cereal,wheat bran nutrition,choker necklace,wheat bran composition,is bran gluten free,where to buy wheat bran,wheat bran benefits weight loss,wheat bran nutrition facts,wheat bran benefits for skin,wheat bran vs oat bran,wheat bran recipes for breakfast,white bran,oat bran fiber per tablespoon,गेहूं का चोकर,चोकर बनाने की विधि,फाइबर के फायदे,जौ,रेशेदार चीजें,चोकर का हलवा,
Click below to consent to the use of the cookie technology provided by vi (video intelligence AG) to personalize content and advertising. For more info please access vi's website.